स्पैम मैसेज को ब्लॉक करने के लिए व्हाट्सऐप जल्द लॉन्च करेगा ये फीचर - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Bipin Web Support

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, 16 January 2018

स्पैम मैसेज को ब्लॉक करने के लिए व्हाट्सऐप जल्द लॉन्च करेगा ये फीचर - सौरभ कुमार श्रीवास्तव


यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए व्हाट्सऐप नए-नए फीचर्स पेश कर रही है। आने वाले वक्त में व्हाट्सऐप नया फीचर लॉन्च करने वाली है। जिसमें स्पैम मैसेज पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
व्हाट्सऐप पर अक्सर मैसेज वायरल हो जाते हैं। इसमें कुछ स्पैम मैसेज होते हैं, तो कुछ किसी के पर्सनल मैसेज होते हैं, जो अनजान यूजर्स तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में ये फीचर यूजर्स को स्पैम मैसेज से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा।
ऐसे होगा फीचर का इस्तेमाल-
इस फीचर के तहत अगर आपको किसी अनजान नंबर से मैसेज मिलता है तो आप उसे स्पैम लेबल कर पाएंगे। इसी के साथ आप सेन्डर को ब्लॉक और रिपोर्ट भी कर पाएंगे। इस फीचर के तहत खासतौर से उन मैसेज पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा, जो कई बार फॉरवर्ड किए जा रहे हों।
अगर आपने ध्यान दिया हो तो कई बार ऐसा होता है की एक ही मैसेज को ग्रुप में कई बार शेयर किया जाता है। यह मैसेज किसी से जुड़े नहीं होते। इसका मतलब यह है की हर बार जब कोई स्पैमर मैसेज भेजता है तो किसी एक के संपर्क में न भेजकर एक बड़े समूह को इंटरनेट या किसी माध्यम से डाटा प्राप्त करने के लिए भेजता है।
ऐसे रूकेंगे स्पैम मैसेज-
व्हाट्सऐप का आने वाला फीचर ऐसे फॉरवर्डेड मैसेज की पहचान कर इसके बारे में उपयोगकर्ता को जानकारी देगा। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है। उम्मीद है की यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस यूजर को अगले अपडेट में मिलना शुरू हो जाएगा।
आपको बता दें, वर्तमान में व्हाट्सऐप उस मैसेज को ब्लॉक नहीं करता, जो 25 से अधिक बार फॉरवर्ड किया गया हो। लेकिन यह फीचर आने के बाद 25 से अधिक बार फॉरवर्ड करने के बाद सेन्डर को चेतावनी मिलेगी। इसमें लिखा होगा ‘Forwarded Many Times’ यानि की उस मैसेज को 25 से अधिक बार सेंड कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad