सैमसंग ने लॉन्च किया फ्लिप वाला स्मार्टफोन, 4 जीबी रैम के साथ हैं शानदार फीचर्स - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Bipin Web Support

Breaking

Post Top Ad

Thursday, 3 August 2017

सैमसंग ने लॉन्च किया फ्लिप वाला स्मार्टफोन, 4 जीबी रैम के साथ हैं शानदार फीचर्स - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

सैमसंग ने लॉन्च किया फ्लिप वाला स्मार्टफोन, 4 जीबी रैम के साथ हैं शानदार फीचर्स - सौरभ कुमार श्रीवास्तव 

सैमसंग अपने नए फ्लैगशीप फोन्स लेकर आ रहा है लेकिन इस सब के बीच साउथ कोरियन कंपनी ने फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च किया है। SM-G9298 स्मार्टफोन पिछले साल कंपनी द्वारा केवल चीनी बाजार के लिए लॉन्च किया गया था।
शानदार फीचर्स वाला यहा नया स्मार्टफोन गुजरे जमाने के फ्लिप फोन्स की याद दिलाता है लेकिन तकनीक के मामले में यह बेहद एडवांस है। इस फोन में फीचर्स की बात करें तो इसमें 4 जीबी की रैम दी गई है साथ ही 4.2 इंच के फुल एचडी सुपर एमोलेड जिस्प्ले के नीते क्वाड कोर स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है।

इसमें 12 मेगापिक्सल का प्रायमरी और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है जिसे 256 जीबी तक एसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।
फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 4जी सपोर्ट करने वाला यह फ्लिप स्मार्टफोन 2300 एमएएच बैटरी के साथ आ रहा है जिसे वायरलेस चार्जिंग के साथ चार्ज किया जा सकता है। इस फोन को कंपनी ने अभी चीन में ही लॉन्च किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad