सूर्य ग्रहण देखने के लिए ये हैं 5 मोबाइल एप्लीकेशन, जानिए - Bipin Web Support

Breaking

Post Top Ad

Monday, 21 August 2017

सूर्य ग्रहण देखने के लिए ये हैं 5 मोबाइल एप्लीकेशन, जानिए

आज 2017 के पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा। यह सूर्य ग्रहण 38 वर्षों बाद आज यानी 21 अगस्त को देखा जा सकता है। इससे पहले 26 फरवरी 1979 को ग्रहण देखा गया था। 21 अगस्त को चन्द्रमा और सूर्य एक ही धुरी पर होंगे, जिससे यूएस के एक भाग में पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। यूएस के नागरिक तो इस दिन के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। आप भी घर बैठे ग्रहण को देख सकते हैं।
आपका स्मार्टफोन सबसे हैंडी गैजेट है। इसे आप हमेशा अपने साथ रखते हैं। आपका ये स्मार्टफोन ग्रहण देखने के लिए एक महत्वपूर्ण टूलकिट बनेगा। इस पोस्ट में हम आपके लिए एंड्रॉयड और आईओएस की ऐसी 5 एप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप ग्रहण देख सकते हैं।
NASA -
नासा की वेबसाइट पर ग्रहण देखने के लिए अलग से एक सेक्शन बनाया गया है, लेकिन इसकी ऐप और भी आसान है। ऐप में एक अलग भाग है जिसमें वीडियोज, इमेजेज, ट्वीट्स और न्यूज अपडेट होती रहेंगी। इसी के साथ इस ऐप में आपको नासा के द्वारा एक्टिविटीज, इवेंट्स, ब्रॉडकास्टस आदि मिलेंगे। नासा की ऐप में उस विषय से सम्बंधित उपलब्ध सभी इमेजेज, वीडियोज, आर्टिकल्स और ट्वीट्स एक साथ उपलब्ध करवाता है।
Smithsonian Eclipse 2017 - 
अगर आप पूर्ण सूर्य ग्रहण की लोकेशन से दूर हैं, फिर भी अपनी लोकेशन से आप ग्रहण का कुछ भाग देख सकते हैं। इसी के साथ आप Smithsonian Eclipse 2017 से अपने फोन में नासा की लाइव स्ट्रीम से पूर्ण ग्रहण भी देख सकते हैं। यह ऐप आपको बताएगी की आप अपनी लोकेशन से ग्रहण का कितना भाग देख पाएंगे। यह ऐप आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए उपलब्ध है।
Eclipse Safari - 
एक्लिप्स सफारी आपके स्मार्टफोन के जीपीएस का इस्तेमाल करती है। इस ऐप का एक्लिप्स मैप आपको बताएगा की आप पूर्ण ग्रहण की लोकेशन पर हैं या नहीं। इस ऐप में आपको काउंटडाउन टाइमर, स्पेस डॉट कॉम एक्लिप्स न्यूज, एक्लिप्स मैप जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस ऐप में एक्लिप्स अपडेट, एक्लिप्स देखने के लिए गाइड, एक्लिप्स लाइव स्ट्रीम जैसे अन्य फीचर्स भी मौजूद हैं। यह ऐप भी आईओएस और एंड्रॉयड दोनों पर उपलब्ध है।
Solar Eclipse by Redshift - 
यह ऐप भी एंड्रॉयड और आईओएस के लिए उपलब्ध है। इस ऐप से आप ग्रहण के चार विभिन्न नजारें देख पाएंगे। सूर्य की तरफ से जो दृश्य दिखेगा, वह भी आप इस ऐप के जरिये देख पाएंगे। इसी के साथ यह आप ग्रहण के कैलेंडर के साथ आती है। इससे आप पहले के और आने वाले ग्रहणों के बारे में जान पाएंगे। यह ऐप एंड्रॉयड पर कुछ समय के लिए फ्री है। आईओएस पर इसकी कीमत 120 रुपए के करीब है।
Total Solar Eclipse from Exploratorium - 
इस ऐप से आप ग्रहण की पांच लाइव स्ट्रीम कमेंट्री के साथ देख पाएंगे। इसी के साथ यह ऐप ग्रहण के बारे में अन्य जानकारी भी देती है। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस पर मुफ्त उपलब्ध है।

नासा ने ग्रहण देखने वालों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार ग्रहण देखते वक्त पूरे समय आखों की सुरक्षा का ध्यान रखें और आई-प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें। आंशिक ग्रहण को प्रोजेक्शन की मदद से अप्रत्यक्ष रूप से देखा जा सकता है। प्रोजेक्शन में लोग ग्रहण को एक स्क्रीन पर देखते हैं। पूर्ण ग्रहण 4 घंटे और 4 मिनट के लिए होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad