इस वीडियो लिंक्स पर न करना क्लिक, हो सकता है वायरस - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Bipin Web Support

Breaking

Post Top Ad

Thursday, 31 August 2017

इस वीडियो लिंक्स पर न करना क्लिक, हो सकता है वायरस - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

इस वीडियो लिंक्स पर न करना क्लिक, हो सकता है वायरस - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

अक्सर ऐसा होता है कि आपके फेसबुक मैसेंजर पर आपके किसी परिचित की तरफ से कोई लिंक आता है। आप बिना सोचे इस पर क्लिक करते हैं, लेकिन कुछ होता नहीं है। अगली बार ऐसा करने से पहले जरूर सोचिएगा क्योंकि यह वायरस हो सकता है।

सिक्योरिटी रिसर्चर्स के अनुसार, इन दिनों फेसबुक मैसेंजर पर Dodgy Video Links के जरिये नेस्टी वायरस फैल रहा है। फेसबुक पर आने वाले इस मेसेज में इसे प्राप्त करने वाले का नाम वर्ड वीडियो और एक इमोजी होती है। मगर, इसमें कोई वीडियो नहीं होता है।
कैस्पर्सी के शोधकर्ताओं ने बताया कि इस पर क्लिक करने के बाद यूजर डायरेक्ट एक फेक वीडियो पेज पर पहुंचता है। इसके बाद फेसबुक क्रेडेंशियल चोरी करने के लिए वायरस उसके कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल पर लोड होने लगता है।

कंप्यूटर सुरक्षा विशेषज्ञ डेविड जैकोबी ने कहा कि मेसेज की जांच करने के बाद यह पता चल गया था कि यह मालवेयर फेसबुक मैसेंजर के जरिये फैल रहा था। इसलिए इसे ट्रैक करना मुश्किल था।
यह मेसेंजर के जरिये यूजर की डिवाइस में पहुंच कर उससे जुड़ी अन्य सभी डिवाइसे में तेजी से पहुंच रहा है। जितने ज्यादा लोग इसे क्लिक कर रहे थे, ये उतनी ही ज्यादा तेजी से फैल रहा था।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad