व्हाट्सएप लाया नया फीचर, अब फेसबुक की तरह डाल पाएंगे कलरफुल स्टेटस - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Bipin Web Support

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, 23 August 2017

व्हाट्सएप लाया नया फीचर, अब फेसबुक की तरह डाल पाएंगे कलरफुल स्टेटस - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

whatsapp new status

सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले मोबाइल मैसेजिंग ऐप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया मजेदार फीचर जारी किया है। इस फीचर की मदद से अब आप अपने व्हाट्सएप पर कलरफुल स्टेटस अपडेट कर सकेंगे। साथ ही आप किसी के स्टेटस पर कमेंट भी कर सेंगे। अब तक यह फीचर फेसबुक पर नजर आता था लेकिन अब यह ऐप में भी दिखाई देगा।
इस फीचर की मदद से यूजर्स कलरफुल बैकग्राउंड पर स्टेट्स लिख सकते हैं। यूजर्स स्टेट्स के साथ लिंक्स, फोटोज और वीडियोज भी जोड़ पाएंगे। यूजर्स यह भी तय कर सकते हैं की कौन उनका व्हाट्सएप स्टेट्स देख सकता है। इसके लिए उन्हें प्राइवेसी सेटिंग्स में जाना होगा।

आईफोन और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध
यह फीचर आईफोन और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही इसे व्हाट्सएप वेब पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। व्हाट्सएप ने एक बयान में कहा, “टेक्स्ट-आधारित अपडेट फीचर आपको अपने विचार को मजेदार और व्यक्तिगत तरीके से अपडेट करने की सुविधा देता है। टेक्स्ट स्टेट्स को कस्टमाइज करने के लिए यूजर्स किसी खास फोंट या बैंकग्राउंड कलर को चुन सकते हैं और लिंक भी जोड़ सकते हैं।”
वेब इंटरफेस पर भी जारी किया स्टेट्स फीचर
इससे पहले कंपनी ने वेब इंटरफेस पर व्हाट्सएप स्टेट्स फीचर जारी किया था। इसका आइकन न्यू चैट ऑप्शन के बायीं तरफ दिया गया है। इसका आइकन सर्कुलर आकार का है। जैसे ही इस यूजर आइकन पर क्लिक करेंगे स्क्रीन का रंग बदलकर काला हो जाएगा। यहां से यूजर्स अपने व्हाट्सएप फ्रेंड्स का स्टेट्स देख सकते हैं। जिस भी व्यक्ति का आप स्टेट्स देखना चाहते हैं उसके नाम पर क्लिक करें। स्टेट्स आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad