Samsung Galaxy Note 8 भारत में लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Bipin Web Support

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, 12 September 2017

Samsung Galaxy Note 8 भारत में लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

new-launches-samsung-galaxy-note-8-launch-in-india-today-everything-you-need-to-know

सैमसंग ने मंगलवार को आयोजित एक इवेंट में गैलेक्सी नोट 8 लॉन्च कर दिया जो गैलेक्सी नोट फैबलेट सीरीज का लेटेस्ट फ्लैगशिप मॉडल है। भारत में इसकी कीमत लगभग 68,000 रुपए होगी। ये फोन चार कलर वैरियंट मिडनाइट ब्लैक, मैपल गोल्ड, ऑर्चिड ग्रे और डीप सी ब्लू में उपलब्ध होंगे। इसमें एक 6.3 इंच इनफिनिटी डिस्प्ले है जो 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। एक तरह से यह सैमसंग गैलेक्सी एस8+ का बड़ा वेरिएंट है।
डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन है और यह फोन आईपी68 सर्टिफिकेट के साथ आता है यानी यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस है। 30 मिनट तक 1.5 मीटर गहरे पानी में रहने पर फोन को नुकसान नहीं होगा। इसके साथ ही फोन में आइरिस स्कैनर और फेस रिकग्निशन फीचर है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट में स्मार्टफोन की भारत में कीमत और उपलब्धता का खुलासा कर दिया है।
कीमत - 
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की भारत में कीमत 68,000 रुपए है और स्मार्टफोन को 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री देश में 21 सितंबर से शुरू होगी और अमेजॉन इंडिया व सैमसंग इंडिया की साइट पर प्री-बुकिंग अभी कराई जा सकती है। लॉन्च ऑफर की बात करें तो, कंपनी पहली बार नोट 8 खरीदने वाले यूजर्स को एक वायरलेस चार्जर के अलावा एक बार के लिए स्क्रीन रीप्लेसमेंट वारंटी दे रही है। वहीं एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 4,000 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा। वहीं गैलेक्सी नोट 8 खरीदने वाले जियो यूजर्स को 448 जीबी 4जी डाटा भी मिलेगा। सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 2, नोट 3, नोट 4 और नोट 5 स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अपग्रेड प्रोग्राम का भी ऐलान किया।
स्पेसिफिकेशन - 
डुअल-सिम (नैनो सिम) सपोर्ट वाला गैलेक्सी नोट 8 एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट पर चलता है। 6.3 इंच क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल्स) सुपर एमोलेड डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 521 पीपीआई है। गौर करने वाली बात है कि डिस्प्ले का डिफॉल्ट रिज़ॉल्यूशन फुलएचडी+ रहता है लेकिन इसे क्वाडएचडी+ में सेटिंग के जरिए बदला जा सकता है। इस फोन में एक सैमसंग एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर है। इस फोन में 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है।
गैलेक्सी नोट 8 उन चुनिंदा हैंडसेट में से है जो ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट के साथ आता है। गैलेक्सी नोट 8 के सबसे अहम डुअल रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन को सपोर्ट करते हैं। फ्रंट पैनल पर सेल्फी के लिए एफ/1.7 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज - 
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है और आपको 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का भी सपोर्ट मिलेगा। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनफएफसी, जीपीएस/ए-जीपीएस और एमएसटी जैसे फ़ीचर हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोर, हार्ट रेट सेंसर, आइरिस सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं। स्मार्टफोन में तीन बायोमीट्रिक अनलॉकिंग फ़ीचर- फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेशियल रिकग्निशन और आइरिस स्कैनर दिए गए हैं।
नॉगट पर चलेगा गैलेक्सी नोट 8 - 
गैलेक्सी नोट 7.1.1 नॉगट पर चलेगा। डिवाइस की बैटरी 3,300 एमएएच की है। यह फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। बैटरी क्विक चार्ज 2.0 तकनीक सपोर्ट करती है। कंपनी ने बैटरी की सुरक्षा के बारे में कई तरह के दावे किए हैं। फोन का डाइमेंशन 162.5x74.8x8.6 मिलीमीटर और वजन 195 ग्राम है। एस पेन स्टायलस आईपी-68 सर्टिफाइड है और 30 मिनट तक 1.5 मीटर गहरे पानी में रहने पर फोन को नुकसान नहीं होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad