मोबाइल पर YouTube वीडियोज की स्पीड बढ़ाने के लिए करें ये काम - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Bipin Web Support

Breaking

Post Top Ad

Monday, 11 September 2017

मोबाइल पर YouTube वीडियोज की स्पीड बढ़ाने के लिए करें ये काम - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

tech-guide-youtube-brings-playback-speed-choices-to-mobile

यू-ट्यूब में कई बार ट्यूटोरियल वीडियो देखते हुए ऐसा होता है कि आपको बोलने वाले का तरीका काफी धीमा लगता है। आप चाहते हैं कि विडियो की स्पीड को थोड़ा बढ़ा दिया जाए। हालांकि, लैपटॉप पर तो यह किया जा सकता है, लेकिन मोबाइल पर यह फीचर अभी तक मौजूद नहीं था।

मगर, अब आईओएस और एंड्रायड यूजर्स के लिए यू-ट्यूब ने नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे वे मोबाइल में भी वीडियो की स्पीड को बढ़ा सकते हैं। अपनी अनाउंसमेंट पोस्ट में यूट्यूब सॉफ्टवेयर इंजीनियर पल्लवी पावले ने कहा था कि उन्हें अपडेट को लागू करने के लिए कुछ इंजीनिटयरिंग में आ रही बाधाओं को दूर करना होगा।
उन्हें यह सुनिश्चित करना पड़ेगा कि ऐप की गुणवत्ता को प्रभावित किए बिना ऑडियो की अवधि को बदला जा सके। जैसा कि आप जानते हैं कि वीडियो को तेजी से प्ले करने पर उनकी आवाज बिगड़ जाती है, जबकि उसे धीमा करने पर आवाज की पिच कम हो जाती है।
टीम को डेस्कटॉप संस्करण के लिए भी यही करना पड़ा था। मगर, मोबाइल के साथ समस्या यह है फोन हार्डवेयर और नेटवर्क सीमाओं में बंधा हुआ है। यही कारण है कि जब आप अपने फोन पर प्लेबैक की गति को बदलते हैं, तो यूट्यूब वीडियो की गुणवत्ता को एडजेस्ट यानी समायोजित करता है।
वीडियो की क्वालिटी उतनी ही हाई हो सकती है, जितना ऐप की डाउनलोड करने की क्षमता होती है। यह सुविधा बहुत सारे लोगों के लिए पहले से ही चल रही है। इसे आजमाने के लिए ऐप के इंटरफेस के टॉप पर हैंमबर्गर मीनू पर क्लिक करें। इसके बाद मीनू से 'प्लेबैक स्पीड' को टच करने पर पॉप अप खुलेगा, जिसमें से आप अपनी पसंद की वीडियो की स्पीड चुन सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad