अगले महीने तक बाजार में आ सकता है फोल्‍डेबल डिस्‍प्‍ले वाला स्‍मार्टफोन - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Bipin Web Support

Breaking

Post Top Ad

Monday, 2 October 2017

अगले महीने तक बाजार में आ सकता है फोल्‍डेबल डिस्‍प्‍ले वाला स्‍मार्टफोन - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

tech-smartphone-with-foldable-display-can-come-in-the-market-by-next-month

बेजलेस डिस्‍प्‍ले के बाजार में आने के बाद अब फोल्‍डेबल डिस्‍प्‍ले वाले स्‍मार्टफोन सुर्खियों में हैं। सेमसंग ने इसका दावा भी किया है क‍ि 2018 तक इस तरह का स्‍मार्टफोन यूजर्स के हाथों में होगा।
ZTE ने पिछले दिनों 17 अक्‍टूबर के दिन एक नए स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च करने की घोषणा की थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार यह पहला स्‍मार्टफोन होगा जिसका फोल्‍डेबल डिस्‍प्‍ले होगा। इस कंपनी ने प्रोटोटाइप डिवाइस का एक फोटो भी लीक किया है।
इसे एक्‍सॅान मल्‍टी या एक्‍सॉन एम के नाम से जाना जाता है। फोटो में एक डिवाइस को डिस्‍प्‍ले फोल्‍ड के साथ दिखाया गया है। रिपोर्ट में रेम, स्‍टोरेज, कैमरा आदि की जानकारियां नहीं दी गई हैं।
यह अभी भी तय नहीं है कि यह प्रोटोटाइप दिन के उजाले में काम करेगा या नहीं,
लेकिन, इतना पक्‍का है कि इसमें अगले दो सालों तक स्मार्टफोन की दुनिया में क्रांति करने की क्षमता है, जब तक कि बेंडेबल डिस्प्ले चलन में नहीं आता।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad