खो गया है स्मार्टफोन तो घर बैठे यूं करें डिवाइस लॉक और डाटा डिलीट - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Bipin Web Support

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, 24 October 2017

खो गया है स्मार्टफोन तो घर बैठे यूं करें डिवाइस लॉक और डाटा डिलीट - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

tech-guide-find-lock-or-delete-all-data-from-lost-smartphone-use-these-tips

स्मार्टफोन का खो जाना या चोरी हो जाना किसी के लिए भी बहुत दुखद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्मार्टफोन के साथ-साथ फोन में मौजूद डाटा भी हमेशा के लिए चला जाता है। इसी के साथ, क्योंकि स्मार्टफोन छोटी-बड़ी हर जरुरत का हिस्सा बन चुका है, इसलिए उसमें हमारी कई जरुरी जानकारी मौजूद होती हैं।
अगर अचानक फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो हमारे पास जरुरी डाटा डिलीट करने का भी समय नहीं रहता, जिससे कोई उसका गलत इस्तेमाल ना कर सके। कुछ ऐसी टिप्स हैं जिनकी मदद से अगर आपके पास आपका फोन नहीं है, तब भी आप घर बैठे अपना डाटा बचा सकते हैं। लेकिन, इसके लिए भी कुछ शर्ते हैं।
- आपको बता दें, आपके खोए हुए फोन को तभी ढूंढा जा सकता है जब वो ऑन हो।
- फोन में कोई भी गूगल अकाउंट लॉगइन होना चाहिए, जैसे की ईमेल आदि।
- फोन का मोबाइल डाटा या वाई-फाई किसी न किसी इंटरनेट माध्यम से जुड़ा होना जरुरी है।
- फोन में जीपीएस का ऑन होना जरुरी है। इससे लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा।
- फोन में फाइंड माय डिवाइस चालू होना जरुरी है।
यह है इसके बाद के स्टेप्स - 
- फोन के खो जाने पर सबसे पहले android.com/find पर जाएं। यहां उस ईमेल आईडी से लॉगइन करें जो आपके खोए हुए फोन में चल रही है।
- लॉगइन करने के बाद गूगल मैप पर आपके डिवाइस की लोकेशन दिखने लगेगी।
- इसे के साथ आपको कई विकल्प भी दिखाई देंगे: साउंड प्ले करने के विकल्प के अंतर्गत आपका फोन साइलेंट होने पर भी रिंग करने लगेगा।
- लॉक विकल्प के तहत फोन, डिस्प्ले मैसेज या फोन नंबर को लॉक किया जा सकता है।
- तीसरे विकल्प के तहत डिवाइस से डाटा डिलीट किया जा सकता है।
- इस तरह अगर आप फोन को दोबारा ढूंढ ना पाएं, तो कम से कम अपनी निजी जानकारी लीक होने से तो बचा ही सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad