करेंगे अगर ये गलतियां तो आपके स्मार्टफोन की बैटरी होगी DRAIN - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Bipin Web Support

Breaking

Post Top Ad

Thursday, 5 October 2017

करेंगे अगर ये गलतियां तो आपके स्मार्टफोन की बैटरी होगी DRAIN - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

mobile-dont-do-this-mistakes-it-will-exploit-your-smartphone-battery

आज बाजार में एक से बढ़कर एक फीचर वाले स्मार्टफोन मौजूद हैं। मगर, इसके बाद भी यूजर की प्राथमिकता में बैटरी लाइफ सबसे ऊपर है क्योंकि फीचर का इस्तेमाल करने के चक्कर में कई बार कुछ घंटों के अंदर ही बैटरी डिस्चार्ज हो जाती है।
आमतौर पर सभी स्मार्टफोन यूजर्स कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिनके कारण फोन की बैटरी लाइफ लंबी नहीं रह पाती। आइए जानें वो पांच गलतियां, जिन्हें सुधारकर आप अपने फोन की बैटरी लाइफ को दमदार बना सकते हैं।

फोन की ब्राइटनेस को ज्यादा रखना -
ज्यादातर स्मार्टफोन यूजर्स अपने फोन की ब्राइटनेस को 80 परसेंट या उससे ऊपर रखते हैं, जिसके कारण उनकी फोन की बैटरी बहुत जल्दी जवाब दे देती है।
ऐसे में फोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है, उसकी ब्राइटनेस को कम रखना। अगर आप अपने फोन की ब्राइटनेस को पचास फीसद कम रखते हैं या उसे ऑटो ब्राइटनेस मोड पर सेट कर दें। इससे आपके फोन की बैटरी भी कम खर्च होगी।
कम यूज होने वाली ऐप को फोन में न रखें -
आमतौर पर स्मार्टफोन यूज़र अपने फोन में ऐसी बहुत सी ऐप रखते हैं, जो बहुत काम की नहीं होती या फिर बेमतलब की होती हैं। आप उन्हें यूज करें या ना करें, लेकिन ऐसी सभी एप्स बैकग्राउंड में फोन की बैटरी कंज्यूम करती रहती हैं।
इसलिए जरूरत है कि आप ऐसी सभी फालतू एप्स को तुरंत अनइंस्टॉल कर दें। इससे आपके फोन की बैटरी लाइफ कई गुना बढ़ जाएगी।
लाइव वॉलपेपर का यूज करना -
अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में लाइव वॉलपेपर यूज़ करते हैं, तो जान लीजिए की फोन की बैटरी लाइफ कभी भी बहुत अच्छी नहीं रह पाएगी। अगर लाइव वॉलपेपर हटाकर स्टेटिक वॉलपेपर लगा दिया जाए तो फोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी।
GPS या नेट डेटा हर वक्त ऑन रखना -
अगर आप अपने फोन में हर वक्त इंटरनेट डेटा और जीपीएस ऑन रखते हैं, तो यह दोनों ही बैकग्राउंड में तमाम ऐप को चालू रखते हुए लगातार बैटरी खर्च करते हैं।
इसलिए जब जरूरत ना हो तब आप GPS और डेटा को ऑफ कर दें, जिससे फोन की बैटरी लाइफ पहले से काफी बेहतर हो जाएगी।
ब्लूटूथ, वाईफाई या हॉटस्पॉट ऑन रखना -
कई लोग खास तौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स अपने फोन में ज्यादातर वक्त ब्लूटूथ, हॉटस्पॉट या वाईफाई ऑन रखते हैं। जिससे फोन का बैटरी कंजंप्‍शन सामान्य से ज्यादा होता है। इसलिए जरूरत ना होने पर इन्हें ऑफ कर दें और अपने फोन की बैटरी बचाएं।
फोन को हमेशा वाइब्रेशन मोड में रखना -
अगर आप भी अपने फोन को ज्यादातर वक्त वाइब्रेशन मोड में रखते हैं, तो आपका फोन काफी बैटरी खर्च करेगा। इसलिए जब भी फोन की बैटरी कम हो तो फोन को वाइब्रेशन मोड से हटा दें। इससे कम बैटरी भी ज्यादा वक्त तक चल जाएगी।
स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते वक्त इन गलतियों से दूर रहकर आप स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad