भारतीयों के मुकाबले अंग्रेजों को महंगा पड़ रहा iPhone 8, सबसे सस्ता अमेरिका में - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Bipin Web Support

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, 24 October 2017

भारतीयों के मुकाबले अंग्रेजों को महंगा पड़ रहा iPhone 8, सबसे सस्ता अमेरिका में - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

tech-apple-iphone-8-is-cheaper-to-buy-in-india-as-compared-to-europe

भारत में सबसे महंगे मोबाइल फोन्स की बात की जाए तो ऐपल के आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस सामने आते हैं। आईफोन 8 के बेस वर्जन की भारत में कीमत 64 हजार है, वहीं आईफोन 8 प्लस आपको 73 हजार में पड़ेगा, लेकिन यूरोपीय देशों में रहने वालों को यह कीमत बताई जाए तो वे कहेंगे भारत सस्ता है।
सेविंग्स प्लेटफॉर्म 'कूपनेशन' ने 20 देशों में किए सर्वे के आधार पर यह खुलासा किया है। इस रिपोर्ट में आईफोन 8 (64 जीबी) की कीमतों को लेकर रोचक खुलासे हुए हैं।
- रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे महंगा आईफोन 8 हंगरी में बेचा जा रहा है। वहां इसकी कीमत 66,805 रुपए है। दूसरे नंबर पर इटली है, जहां बेस मॉडल की कीमत 65,170 रुपए रखी गई है।
- इस तरह भारत में यूरोपीय देशों की तुलना में आईफोन 8 सस्ता बिक रहा है, लेकिन कुछ देशों में भारत से भी सस्ता है।
- आईफोन 8 की सबसे कम कीमत (45,204 रुपए) अमेरिका में है। इसके बाद जापान का नंबर है, जहां भारत से 18,260 रुपए कम में यह फोन उपलब्ध है।
- यूएई में यह फोन 50,161 रुपए में मिल रहा है। यानी आप भारत से फ्लाइट से यूएई जाएंगे और आईफोन 8 खरीदेंगे और फिर फ्लाइट से लौट आएंगे तो भी वहां से खरीदना सस्ता पड़ेगा।
- हांगकांग में भी आईफोन 8 भारत से सस्ता (22 फीसदी सस्ता) मिल रहा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर में भी इसकी कीमत 50 से 60 हजार रुपए के बीच है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad