JioPhone को टक्कर देने के लिए एयरटेल लाएगी 1,349 रुपए का 4जी फोन - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Bipin Web Support

Breaking

Post Top Ad

Monday, 30 October 2017

JioPhone को टक्कर देने के लिए एयरटेल लाएगी 1,349 रुपए का 4जी फोन - सौरभ कुमार श्रीवास्तव

tech-airtel-will-soon-launch-1349-rupees-4g-touchscreen-phone

भारती एयरटेल ने महज 1,349 रुपए में फुल टचस्क्रीन 4जी स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के लिए घरेलू कंपनी सेलकॉन के साथ साझेदारी की है।
सोमवार को कंपनी ने इसकी घोषणा की। भारती एयरटेल और सेलकॉन के बीच साझेदारी "मेरा पहला स्मार्टफोन" पहल का हिस्सा है। इसके तहत सुनील भारती की कंपनी ने फीचर फोन की कीमत पर स्मार्टफोन उपलब्ध कराने की योजना बनाई है।
एयरटेल के डायरेक्टर (कंज्यूमर बिजनेस एवं चीफ मार्केटिंग ऑफिसर) राज पुदिपेद्दी ने कहा, "हम बाजार में किफायती स्मार्टफोन के विकल्प उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं।
असल में कम कीमत वाले उपकरणों का खुला पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की कोशिश कर रहे हैं। एयरटेल के इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 4जी स्मार्टफोन के लिए 2,849 रुपए चुकाने होंगे।
इसके बाद लगातार 36 महीनों तक हर माह 169 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। 18 महीने बाद ग्राहक को 500 रुपए का नकद रिफंड मिलेगा।
36 महीने की अवधि पूरी होने के बाद एक बार फिर 1 हजार रुपए का रिफंड मिलेगा। इस हिसाब से कुल मिलाकर 1,500 रुपए का नकद लाभ मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad