ये ई-कॉमर्स कंपनियां बजट से पहले ग्राहकों को देंगी बड़ा डिस्काउंट - सौरभ कुमार श्रीवास्तव - Bipin Web Support

Breaking

Post Top Ad

Thursday, 18 January 2018

ये ई-कॉमर्स कंपनियां बजट से पहले ग्राहकों को देंगी बड़ा डिस्काउंट - सौरभ कुमार श्रीवास्तव



बजट से पहले ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों को भारी डिस्काउंट देने जा रही हैं। एक तरफ जहां अमेजन पर ग्रेट इंडियन सेल शुरू होने वाली है तो वहीं फ्लिपकार्ट भी पीछे नहीं है और वो ग्राहकों के लिए रिपब्लिक डे सेल लाने वाली है।
इसके अलावा ऑफलाइन स्टोर्स भी ऑफर्स देने के मामले में पीछे नहीं हैं। जानते हैं इन स्टोर्स पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में:
फ्लिपकार्ट दे रहा सिटीबैंक कार्ड्स पर कैशबैक-
अपनी सेल के दौरान फ्लिपकार्ट डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीद पर 10 फीसद का कैशबैक देगी। कंपनी ने अपने ग्राहकों को अपनी पसंद के सामान को विशलिस्ट में सेव कर लेने को कहा है। इसके साथ जल्दी बुकिंग हो जाए, इसके लिए कंपनी ने ग्राहकों को अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स सेव करने को भी कहा है।
दस हजार रुपये का मिलेगा कैशबैक-
-प्रीमियम स्मार्टफोन की श्रेणी में गूगल पिक्सल 2 XL को 48999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10000 रुपये तक की छूट मिलेगी।
-सैमसंग गैलेक्सी S7 को इस सेल के दौरान 26990 रुपये में बेचा जाएगा।
-मी मिक्स ऑनलाइन 32999 रुपये में उपलब्ध है। लेकिन इस सेल के दौरान इस फोन को 29999 रुपए में बेचा जाएगा।
-शाओमी रेडमी नोट 4 का 64GB वैरिएंट जो आमतौर पर 11999 रुपये का है, सेल के दौरान यह फोन 10999 रुपए में उपलब्ध होगा।
-इसके साथ लेनोवो K8 प्लस को 8999 रुपये में, मोटो G5 प्लस को 10999 रुपये में, सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट 11900 रुपये में, इंफीनिक्स नोट 47999 रुपये में, पैनासोनिक एलुगा A3 6499 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा।
इन सामानों पर मिलेगी 80 प्रतिशत की छूट-
-बजट कैटेगरी में उपभोक्ताओं को लेनोवो K8 Plus, इनिफिंक्स जीरो 4, मोटो G5 प्लस, शाओमी रेडमी नोट 4, सैमसंग गैलक्सी ऑन नेक्स्ट, और पैनासॉनिक Eluga A3 जैसे मोबाइल भी डिस्काउंटेड कीमत पर मिलेंगे।
-स्मार्टफोन ही नहीं, फ्लिपकार्ट की सेल में कैमरा, लैपटॉप्स और अक्सेसरीज पर 60% तक डिस्काउंट मिलेगा।
-वहीं, टीवी और अप्लायंसेज पर 70% तक जबकि होम फर्निशिंग और होम डेकोर पर 40% से 80% तक की छूट दी जाएगी।
अमेजन की सेल में भी मिलेंगे बड़े डिस्काउंट-
अमेजन की 3 दिन की सेल में फुटवेयर पर 80% जबकि ब्यूटी प्रॉडक्ट्स, खिलौनों और खेल के सामानों पर 70% तक की छूट मिलेगी। हाल ही में अमेजन ने 21 से 24 जनवरी तक ग्रेट इंडियन सेल लेकर आएगा। इस दौरान वह आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड और अमेजन पे से पेमेंट करनेवालों को 10% डिस्काउंट देगा।
ऑफलाइन स्टोर्स पर भी ऑफर्स की बहार-
आपको बता दें, बिग बाजार में अलग-अलग ब्रैंड्स पर और सामानों पर भी अच्छी छूट मिल रही है। पैंटालून्स पर भी 50 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। वहीं शॉपर्स स्टॉप में विभिन्न ब्रैंड्स पर 51 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा बाटा जैसी फुटवियर कंपनियां भी इसका हिस्सा बन 50 प्रतिशत तक की छूट दे रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad